{"_id":"6ac7eaf06f2b066a6d0b071a","slug":"villagers-staged-a-protest-for-the-repair-of-the-dilapidated-road-ballia-news-c-190-1-bal1001-174693-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
बसारिखपुर- सीसोटार जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने की सूचना पर पह
सिकंदरपुर। बसारिखपुर से सीसोटार होते हुए नवरतनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सीसोटार चौराहे के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
भारतीय स्वतंत्र आवाज के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी तहसील पहुंचकर तहसीलदार को पत्रक सौंपा गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
तहसीलदार को दिए पत्रक में मार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने, बड़े गड्ढों की मरम्मत कराने और जर्जर सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थानों पर संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने तथा स्थायी निर्माण होने तक गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने की मांग की गई। धरने में राहुल वर्मा, नीरज राय, सुमित यादव, रिपुंजय मिश्रा, अकबर अली, राहुल चौहान, अनूप राय, रोहित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अखिलेश यादव के आने की सूचना से पुलिस सक्रिय
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। उनका काफिला इसी मार्ग से गुजरने की संभावना को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने धरनारत ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।