फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers panic due to increase in Ghaghra

एक सेमी प्रति घंटा बढ़ रही घाघरा, तटवर्ती इलाकों में दहशत

Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers panic due to increase in Ghaghra
रामगड़ में पीड़ितो का जायजा लेते एसपी व डीएम - फोटो : BALLIA
रेवती। घाघरा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही वृद्धि को देख तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। टीएस बंधे के बाहर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है वहीं बंधा के ऊपर नदी के दबाव की आशंका भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। नदी प्रति घंटे एक सेमी की गति से बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे 56.46 मी. पर बह रही नदी का जलस्तर शाम चार बजे तक 56.54 मी. हो गया। तटवर्ती वाशिंदों का कहना है कि इसी रफ्तार से नदी यदि बढ़ती रही तो, कुछ ही दिनों में धूपनाथ का डेरा, बैजनाथ का डेरा, नवका गांव, मठ नागनाथ सहित कई गांव नदी के पानी से घिर जायेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यदि बरसात होती है तथा अन्य नदियों के पानी के साथ नेपाल का पानी छूटता है तो घाघरा भी उफनाएगी। ऐसे में बढ़े हुए पानी का दबाव टीएस बंधा के डेंजर जोन पर सीधे पड़ेगा। यह नदी जब भी बढ़ती है टीएस बंधा का डेंजर जोन खतरे की जद में आ जाता है और डेंजर जोन से लगे गांव तिलापुर वासियों में दहशत पैदा हो जाती है। डेंजर जोन पर रेनकट के साथ साथ चूहे, साहिल, सियार आदि के द्वारा मांद बना दिया गया है जिसके चलते बंधा अंदर ही अंदर जर्जर हो चला है। नदी में बढ़ने वाला पानी डेंजर जोन पर भयावह दबाव पैदा कर बंधा पर खतरा बन सकता है। तिलापुर गांव के प्रधान धनजी यादव, राम बचन यादव, भोला यादव, सिंगासन यादव आदि ने बताया बंधा पर पुख्ता काम नहीं हो सका है ऐसे में नदी के बढ़ते तेवर से खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गंगा किनारे के गांवों का लिया जायजा : लालगंज। उपजिलाधिकारी बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य मंगलवार को अपराह्न गंगा किनारे बसे गांव जगदीशपुर, नरदरा, दामोदरपुर के सामने गंगा घाटों पर पहुंचे। ग्रामीणों से बाढ के बाबत जानकारी लेते हुए कहा कि आप लोग हमेशा सतर्क रहें। कहा कि गंगा का पानी बढ़ाव पर है ऐसे में बाढ़ भी आ सकती है। बताया कि बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए लेखपाल, डॉक्टर आदि कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है तथा सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। इस मौके पर रामेश्वर पांडेय, देवतानंद पांडेय, सुरेंद्र राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed