फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers grabbed 26 bags of foodgrains being taken for black marketing

कालाबाजारी को जा रहा 26 बोरी खाद्यान्न ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers grabbed 26 bags of foodgrains being taken for black marketing
बेल्थरारोड। क्षेत्र के महेंदुआ ग्राम में कोटेदार द्वारा मंगलवार की रात कालाबाजारी के लिए पिकअप से ले जा रहे 26 बोरा खाद्यान्न को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न को अपनी कस्टडी में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक द्वारा खाद्यान्न का मिलान किया गया, जिसमें कमी पाई गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महेंदुआ में विकलांग के नाम से कोटे की दुकान है, जिसे कोई दूसरा व्यक्ति चलाता है। मंगलवार की रात पिकअप पर लादकर गरीबों में वितरित करने वाला 26 बोरा खाद्यान्न को किशोर गंज में बेचा जा रहा था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाद्यान्न को पकड़ अधिकारियों को सूचना दी। पूर्ति निरीक्षक राहुल भारतीय ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पकड़े गए खाद्यान्न को गोदाम में रखवा कर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed