फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Village youth attacked teenager over old rival, serious

पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर गांव के युवकों ने किया हमला, गंभीर

Wed, 29 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Village youth attacked teenager over old rival, serious
बैरिया। रानीगंज बाजार से खरीदारी कर बुधवार की सुबह अपने घर डोमन टोला बाइक से लौट रहे पंकज कुमार वर्मा 17 को मठ योगेंद्र गिरि-इब्राहिमाबाद-रानीगंज मार्ग पर चिमनी के पास गांव के ही युवकों ने लाठी-डंडे व चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहुलूहान हालत में 112 नंबर पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई, जहां से उपचार के लिए सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के छह से अधिक युवक घात लगाकर पहले से बैठे थे। जैसे ही वह सामान लेकर घर जाते दिखा उस पर युवकों ने हमला कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर भाग खड़े हुए। घायल पंकज के परिजनों ने डोमन टोला के ही सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed