फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vidhayak upendra tiwari ke private gunners ke aslahe jabt

विधायक उपेंद्र तिवारी के प्राइवेट गनरों के असलहे जब्त

Fri, 27 Jan 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 27 Jan 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
नरहीं पुलिस ने भरौली के अमवा चट्टी के पास से गुरुवार की शाम फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के प्राइवेट गनरों के असलहे जब्त कर लिए। पुलिस के मुताबिक  बगैर आदेश असलहे के साथ गनरों को लेकर साथ चलना आचार संहिता का उल्लंघन है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। वहीं विधायक का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन




नरहीं एसओ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी बंदूकों को जमा कराया जा रहा है। लेकिन विधायक के गनर लाइसेंसी असलहा लेकर चल रहे थे, जो आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। जिसके तहत असलहा जमा करवाया गया है। फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी का कहना है कि 12 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से दिए गए पत्रक  से जानमाल के खतरे के संबंध में एसपी और डीएम से सुरक्षा की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन



जिसमें यह भी कहा गया है कि अगर सरकारी सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने में परेशानी हो तो मुझे प्राइवेट गनर लेकर चलने की अनुमति प्रदान की जाय। इसके बाद मैंने भी अपने पैड पर यही मांग डीएम से की। इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि उल्टे प्राइवेट गनरों से असलहे लेकर जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी गनर को साजिश के तहत बदल दिया जा रहा है, जिससे हमेशा अपने जान का खतरा रहता है। उधर, एसपी राम प्रताप सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के क्रम में हुआ है। आचार संहिता लगने के बाद से बिना जिलाधिकारी की अनुमति के असलहों को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चलना, उनका प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed