फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Video of making roti from girl students in school goes viral

वायरल वीडियो में विद्यालय की चार छात्राएं बना रही रोटी

Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Video of making roti from girl students in school goes viral
बलिया। जिले के सीयर विकास खंड के समसुद्दीनपुर गांव स्थित कपोजिट विद्यालय में छात्राओं से रोटियां बनवाई जा रहीं हैं। रोटी बनवाने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय में करीब चार छात्राओं से रोटियां बनवाई जा रही हैं। रोटी बनाने वाली चारों छात्राएं स्कूली ड्रेस नजर आ रही हैं। स्कूल में सोमवार को लंच के समय चावल खत्म हो गया था और मिड-डे मील के तहत बच्चों को भोजन करवाना था। स्कूल में तैनात छह रसोइयों में पांच बुजुर्ग हैं। इसके कारण छात्राओं को ही रोटियां बनाने में लगा दिया गया। इसी बीच गांव के युवकों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया कि स्कूल पर कहने के लिए छह रसोइयां हैं। इसमें एक का निधन हो चुका है, जबकि अन्य सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। यहां अक्सर छात्र-छात्राओं से ही खाना बनवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed