{"_id":"5eea418b8ebc3e42b050f7db","slug":"vice-chancellor-inaugurated-moscow-bank-ballia-news-vns5307044127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया मॉस्क बैंक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया मॉस्क बैंक का उद्घाटन
विज्ञापन
पूर। राष्ट्रीय सेवा योजना बलिया के जिला स्तरीय मॉस्क बैंक का उद्घाटन बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने किया।
कहा कि मॉस्क बैंक एवं अनाज बैंक का निर्माण बहुत ही अच्छा एवं अनुकरणीय कार्य है। कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव में मॉस्क की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय परंपरा में समाजहित हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। एनएसएस का जिलास्तरीय मॉस्क बैंक एवं कपड़ा बैंक इस दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम है। डॉ अंशुमाली शर्मा ने कहा कि जिले में मॉस्क बैंक की स्थापना समाज सेवा एवं एनएसएस की दृष्टि से एक गौरवशाली पल है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इकाई के द्वारा गोद लिए गए गांव को मॉस्क से शत प्रतिशत आच्छादित एवं जागरूक करें। इस मौके पर डॉ अशोक श्रोती, डॉ उदय पासवान, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ विद्यासागर वर्मा, डॉ श्वेता सिंह, डॉ कृष्ण मोहन सिंह आदि रहे। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ साहेब दुबे ने किया।
संदवागांव को मॉस्क से किया संतृप्त
पूर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को चयनित गांव संदवापुर में मॉस्क एवं साबुन बांटा तथा लोगों को कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही संदवापुर गांव को मॉस्क से पूर्णतया संतृप्त कर दिया। इस मौके पर हर्ष प्रताप पासवान, वैभव वर्मा, अनिकेत साहनी, श्रीनिवास चौहान, रत्नेश दुबे, अनूप राजभर आदि रहे।