{"_id":"680a3da0d8cca7faa0081bd9","slug":"vhp-burns-effigy-of-terrorism-outrage-continues-over-pahalgam-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विहिप ने आतंकवाद का पुतला फूंका, पहलगाम पर आक्रोश जारी, जिहादी युद्ध का कठोर जवाब जरूरी कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विहिप ने आतंकवाद का पुतला फूंका, पहलगाम पर आक्रोश जारी, जिहादी युद्ध का कठोर जवाब जरूरी कहा
Thu, 24 Apr 2025 07:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:03 PM IST
सार
पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में विहिप ने आक्रोश प्रकट किया और पुतला फूंककर कठोर जवाब देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला दहन करते विहिप कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से कश्मीर में हुई घटना को लेकर टीडी कॉलेज चौराहा पर आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त सहमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
कहा कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कर घाटी में पुनः सिर उठाने का दुस्साहस करने वाले मजहबी आतंकवाद का समूल नाश हो। कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार यात्रियों के पेंट उतारकर, कलमा पूछ कर और आईडी चेक कर, सुनिश्चित किया कि वे मुस्लिम नहीं है।
विज्ञापन
फिर उनका नरसंहार किया गया, घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है।कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व ही एक सांसद ने कहा था कि कश्मीर में जो यात्री या पर्यटक आ रहे हैं या जमीन खरीद रहे हैं वे यहां सांस्कृतिक अतिक्रमण कर रहे हैं। उसके कुछ दिन के बाद ही, पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष ने कहा कि था हमारे सामने कश्मीर को वापस लेना ही एक मात्र एजेंडा रह गया है।
अपने उसे एजेंडे की पूर्ति के लिए ही शायद उसने यहां जिहादी आतंकवादी हमला कराया। विवेकानंद, कृष्ण शाह, भानु तिवारी, दीपक गुप्ता, राजू सिंह चंदेल, संतोष गुप्ता, मनोज चौबे, अजय, अंबादत्त पांडे, अरुण सिंह, विशाल पांडे, सत्यप्रकाश, सौमित्र, शुभम यादव थे।