फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicles found parked haphazardly, staff missing from Mainon OT

Ballia News: बेतरतीब खड़े मिले वाहन, माइनन ओटी से स्टाफ गायब

Fri, 29 Sep 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles found parked haphazardly, staff missing from Mainon OT
बलिया। डीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को दोपहर में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड, ईएमओ वार्ड और आयुष विंग का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


चिकित्सालय में पहुंचते ही जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में उटपटांग ढंग खड़े वाहनों को को लेकर नाराजगी जताई और ड्यूटी कर रहे होमगार्डों को फटकार लगाई। वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़े कराने का निर्देश दिया। चिकित्सालय में माइनर ऑपरेशन थिएटर में कोई स्टाफ निरीक्षण के समय मौजूद नहीं होने, परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सालय में लगी कुर्सियों को अव्यवस्थित ढंग से पाए जाने पर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को फटकार लगाई। कहा कि चिकित्सालय में जितने भी छोटे बड़े काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं उनकी हर स्तर से जिम्मेदारी तय की जाए, तभी व्यवस्था में सुधार होगा। चिकित्सालय के सभी स्टाफ के नेम प्लेट और ड्रेस में होना जरूरी है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। आपातकालीन कक्ष में जाकर मरीजों से चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में बातचीत की। पता चला कि जानकारी के अभाव में मरीजों के तीमारदारों को यहां वहां भटकना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सीएमएस को एक सुझाव काउंटर बनाने का निर्देश दिया। सीएमएस को निर्देशित किया कि एक मरीज के साथ कक्ष में एक ही तीमारदार होना चाहिए। एक चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




आयुष विंग का भी किया निरीक्षण

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने बताया कि बगल में ही आयुष विंग की स्थापना की गई है। इसमें अलग से होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी जैसे चिकित्सा के डॉक्टर बैठेंगे। जिलाधिकारी ने यहां पर सभी कक्ष के बाहर संबंधित डॉक्टर के नेम प्लेट और मेज एवं कुर्सी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वन स्टाफ सेंटर का दरवाजा मिला टूटा

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मौजूद वन स्टाप सेंटर (सखी) का निरीक्षण किया। वहां की काउंसलर से वहां रहने वाली महिलाओं के बारे में बातचीत की। काउंसलर ने बताया कि वन स्टाफ सेंटर का दरवाजा टूट गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीएमएस को निर्देशित कर ठीक कराने के निर्देश दिए।




भाई-बहन की मौत में परिजनों को मिलेगी सहायता

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मृतकों के परिजनों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बेरुआरबारी क्षेत्र में मैरीटार व कैथावली गांव के बीच बंदर बगिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई और बहन की मौत के मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने फोन से बात कर बांसडीह एसडीएम को टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम को निर्देशित कर मृतकों के परिवार को, शासन स्तर से जो मदद हो सके, दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed