फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicle theft gang busted, 3 accused arrested

Ballia News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, 3 accused arrested
नगरा। थाना पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलों की चेसिस, बड़ी मात्रा में कल-पुर्जे और वाहनों को खोलने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक टूल बॉक्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने 30 मई को नगरा थाना में नगर पंचायत ब्लॉक परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान रविवार को नगरा पुलिस टीम नरही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थी।
विज्ञापन

सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी नगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान पवन खरवार निवासी मेउली थाना पकड़ी, मुन्ना गोंड़ निवासी लीलकर थाना सिकंदरपुर और मुन्ना गोंड़ निवासी रूद्रवार थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई। बरामद वाहनों का संबंध जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के मामलों से पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें पवन खरवार के घर में छिपाते थे।
इसके बाद वाहनों को खोलकर उनके कल-पुर्जे अलग-अलग बेच देते थे और प्राप्त धन आपस में बांट लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पवन खरवार के घर से चार मोटरसाइकिलों की चेसिस, बड़ी संख्या में इंजन, टायर, फ्यूल टैंक, हेडलाइट, मडगार्ड, साइलेंसर, बैटरी, वायरिंग समेत अन्य पुर्जे बरामद किए। साथ ही मोटरसाइकिलों को खोलने और जोड़ने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक टूल बॉक्स भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed