फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vaina-Bypass Corridor: Compensation for land

वैना-बाईपास कॉरिडोर : जमीन के लिए मिलेगा मुआवजा

Sun, 17 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vaina-Bypass Corridor: Compensation for land
बलिया। जिले के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बलिया विधानसभा क्षेत्र में वैना से बाईपास कॉरिडोर निर्माण को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जून से किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने माल्देपुर से बन रहे बाईपास को महावीर घाट तक लगभग दो किलोमीटर आगे जोड़ने के लिए तत्काल एस्टीमेट (प्राकलन) तैयार करने के निर्देश दिए। नगरा से बरौली मार्ग और एनएच-31 देवरिया से हल्दी तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कहा गया। सिकंदरपुर-मनियर-लालगंज मार्ग को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सुखपुरा नहर से बसंतपुर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुखपुरा टंकी से गांव तक जाने वाली सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बसंतपुर नहर से सुखपुरा तक सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए दोबारा निर्माण कराने के लिए कहा। चिलकहर ब्लॉक के गांव संवरा में निर्माणाधीन पुल को चौड़ा करने तथा बिहार से चांदपुर मार्ग पर अधूरे पुल निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बाढ़ खंड विभाग की 9 चालू परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने बांध निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम को आवश्यकतानुसार ट्रांसफाॅर्मर व खंभे लगाने तथा स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत राज अधिकारी को बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रहने और मुख्यालय छोड़ने पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी और जल निगम (नगरीय) के संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने याद दिलाया कि इसके लिए उनकी निधि से 5 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed