फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vaccination special reached Ballia station, vaccination till 10 pm

बलिया स्टेशन पहुंची वैक्सीनेशन स्पेशल, रात 10 बजे तक टीकाकरण

Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccination special reached Ballia station, vaccination till 10 pm
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अपने कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन स्पेशल चलाई गई है। रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देशन पर शनिवार को कोविड वैक्सीनेशन स्पेशल मेडिकल ट्रेन से औड़िहार-बलिया रेल खंड पर कर्मचारियों, कांट्रेक्ट वर्कर्स और वेंडरों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय और राज्य सरकार की हेल्थ टीम वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन को मंडुवाडीह से लेकर रवाना हुई। औड़िहार में 40, तरांव में नौ, नंदगंज में 31, गाजीपुर सिटी में 125, शाहबाजकुली में दो, यूसुफपुर में 24, करीमुद्दीनपुर में 12 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करते हुए देर शाम बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां रात 10 बजे तक 78 कर्मचारियों, रेलवे से जुड़े संविदा कर्मचारियों, कांट्रेक्ट वर्कर्स और वेंडरों का टीकाकरण किया गया। बलिया रेलवे स्टेशन तक कुल 321 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें गाजीपुर सिटी स्टेशन पर सर्वाधिक 125 और इसके बाद बलिया स्टेशन पर 78 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया। स्पेशल ट्रेन पर मौजूद चिकित्सकीय टीम में डा. आशीष गुप्ता, चंद्रकला सिंह, मेरी राजन जॉर्ज, रामसिंह जाट, पवन नाथ सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार और नवीन चंद थे। सिवान रेलवे स्टेशन पर भी 48 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed