फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Upset of the city street, people upset

वादा था रबरयुक्त सड़कों का, यहां चलना तक मुश्किल

Wed, 22 Jul 2015 11:42 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Upset of the city street, people upset
बलिया नगर की कई सड़कें टूटी हुई हैं। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कुंवर सिंह चौराहा से जिला जेल होते हुए एनसीसी चौराहे तक की सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। यही हाल टीडी कालेज चौराहे से मिड्ढी चौराहे तक जाने वाली सड़क का है। नगर की दर्जन भर खराब सड़कों का हाल जानने वाला कोई नहीं है। ये सड़कें पांच साल से इसी हाल में हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार आने के बाद नगरवासियों को उम्मीद थी कि पार्टी के क्षेत्रीय कद्दावर नेता सड़कें दुरुस्त कराएंगे। नगर पालिका चुनाव के दौरान सपा विधायक नारद राय ने नगर में रबर य़ुक्त सड़क बनाने तक की घोषणा की थी। अच्छी सड़क, पार्क सहित शहर की सूरत बदलने का भरोसा दिलाया था। बावजूद सब कुछ खोखला साबित हुआ। नगर के दोनों हिस्से में ज्यादातर सड़कों की दशा रुलाने वाली है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ बसे शहर की सड़कों की हालत देख लोग कोस रहे हैं। पुलिस कार्यालय, जिला  जेल, पीएम हाउस, पुरानी तहसील, नगर पालिका और नगर पंचायत तक पहुंचने वाली सड़कों के बीच इस कदर गड्ढे हैं कि उन पर चलना तक मुश्किल हो गया है। लोग वर्षों से सड़कों की मरम्मत और निर्माण की गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन नगरवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आवास विकास कालोनी निवासी विनोद तिवारी, विजय कुमार और सुशील तिवारी ने बताया कि नगर में कई सड़कें जानलेवा हो गई हैं। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन हैं। केवल चुनाव के दौरान विकास का खोखला वादा करते हैं, फिर भूल जाते हैं। बिरन तथा सावन कुमार ने बताया कि कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी चौराहा तक की सड़क पर लाखों रुपये का भुगतान भी हो चुका है लेकिन सड़क जस की तस है। कागज में सड़क बना दी गई है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि नगर की सड़कों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed