फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UPSC CSE Topper Shakti Dubey of Ballia Success story wonders in second attempt

Shakti Dubey: बलिया की बेटी ने यूपीएससी में दूसरे प्रयास में किया कमाल, यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता

Tue, 22 Apr 2025 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

UPSC CSE Topper Shakti Dubey: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे के पिता इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है। शक्ति दुबे की 12वीं तक की पढ़ाई प्रयागराज से हुई है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया है। 

विज्ञापन
UPSC CSE Topper Shakti Dubey of Ballia Success story wonders in second attempt
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप करने वाली शक्ति दुबे मूल रूप से बलिया जिले की दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर मुतलके बाजिदपुर निवासी हैं। इनके पिता देवेंद्र कुमार दुबे ऊर्फ मुन्ना उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात है। 

विज्ञापन


बैरिया तहसील में रजिस्टार पद से सेवानिवृत्त और शक्ति दूबे के बड़े पिता राम कृष्ण दूबे ने बताया कि देवेंद्र दूबे चार भाईयों में सबसे छोटे हैं। दूसरे नंबर के भाई भरत दूबे किसान हैं, जबकि तीसरे नंबर के भाई अरुण दूबे फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रयागराज में रहते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी के नतीजे घोषित, मिर्जापुर में दो एसडीएम ने हासिल की कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्रयास में शक्ति ने तय किया था इंटरव्यू तक का सफर 
बताया कि चौथे भाई देवेंद्र की तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी प्रगति और तीसरे नंबर की बेटी क्षमा दुबे भी यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। जबकि पुत्र आशुतोष दूबे एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शक्ति दूबे ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर ली है। पहले प्रयास में शक्ति ने इंटरव्यू तक सफर तय किया था। 

इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Topper: बीएचयू की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं यूपीएससी रैंक-1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे, शुरू से थीं होनहार

UPSC CSE Topper Shakti Dubey of Ballia Success story wonders in second attempt
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे - फोटो : अमर उजाला

बताया कि वर्ष 1996 में शक्ति का जन्म गांव में ही हुआ था। उसने कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा सेंट मैरिज कांवेंट स्कूल, घूरपुर, प्रयागराज से की है। इसके अलावा बीएससी की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय और एमएससी की पढ़ाई बीएचयू, वाराणसी से की है। यूपीएससी की परीक्षा में अव्वल आने पर शक्ति के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed