{"_id":"6717dff673f3a490540a65e4","slug":"uproar-at-sp-office-case-registered-against-104-for-misbehaving-with-policemen-ballia-news-c-190-1-ana1001-125276-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एसपी कार्यालय पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार में 104 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एसपी कार्यालय पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार में 104 पर केस दर्ज
विज्ञापन
बलिया। पुलिस कार्यालय पर हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली गलौज करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आदित्य राजभर सहित 44 नामजद व 60 अज्ञात, कुल 104 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का चालान कर दिया। आदित्य के समर्थकों ने एसडीएम कोर्ट से मंगलवार को जमानत करवा ली। पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है, बाउंसर उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की जानकारी कर कंपनी व हथियार का लाइसेंस निरस्त करवाने को पत्र लिखेगी।
आदित्य की कार में हथियार होने की आशंका है, चाभी के अभाव में लाॅक नहीं खुल सका है। वाराणसी, गाजीपुर, मऊ सहित कई जिलों से सैकड़ों लोग लग्जरी वाहनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और इसकी भनक एलआईयू को नहीं लग सकी, मामले में खुफिया विभाग पूरी तरह से फेल रहा। सोशल मीडिया पर आदित्य द्वारा तीन चार दिन पूर्व बलिया आने का वीडियो पोस्ट होने के बावजूद अलर्ट नहीं कर पाई।
पकड़ी थानाक्षेत्र के दुष्कर्म मामले में 40 दिन बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित के परिजनों संग वाराणसी निवासी आदित्य राजभर सैकड़ों युवाओं के साथ सोमवार को एसपी से मिलने कार्यालय पर पहुंचा था। जिले में धारा 144 लगने के बावजूद इतनी भीड़ व पुलिसकर्मियों से दुर्व्यहार पर एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बिना नंबर के दो लग्जरी वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस बाबत एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि पुलिस कार्यालय में 100 की संख्या में लोगों ने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों संग गाली गलौज व धक्का मुक्की की गई है। इस मामले में 44 लोग गिरफ्तार है। 44 नामजद व 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। सुनियोजित ढंग से वाराणसी से गाजीपुर होते यहां आकर हंगामा किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से आदित्य राजभर और रवि राजभर व अन्य लोग हैं। ये लोग किराये की गाड़ी व बाउंसर लेकर आए थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अपराध शाखा के निरीक्षक हरीराम मौर्या की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आलोक कुमार निवासी अविसहन, सत्य राजभर निवासी शादियाबाद गाजीपुर, रवि राजभर निवासी सुरहुरपुर गाजीपुर, अजय राजभर निवासी बियरा, रौशन राम निवासी बेमुआ, शौर्य उपाध्याय निवासी बड़ी गैबी वरुणा, अनुज राजभर निवासी रोहिनिया, पवन राम निवासी शिवपुर वरुणा, आनंद कुमार, हिमांशू कुमार लहरतारा मड़ुआडीह, अजय राजभर निवासी रोहिनिया, शुभम राम निवासी कचनार वाराणसी, विनय कुमार, संवरू कुमार, सत्यम भर, नितेश राजभर, निरंजन राजभर निवासी नं. 8 इंद्रानगर चितईपुर, आदित्य राजभर निवासी पटुआपुरा सुंदरपुर चितईपुर वाराणसी, करन कुमार, दिलीप कुमार, दीपू राजभर, आदित्य राजभर, विशाल राजभर निवासी बड़ागांव गाजीपुर, बृजेश राजभर, दीपक राजभर निवासी डाडीचक कासिमाबाद, लक्ष्मण राजभर निवासी ज्ञानपुर छावनी नोनहरा, मन्नू राजभर निवासी ज्ञानपुर छावनी, प्रवीण कुमार निवासी सराय गोविंद गाजीपुर, धर्मेंद्र राजभर निवासी महुआर कोपागंज मऊ, सूरज कुमार निवासी नारायणपुर, जयप्रकाश भारती निवासी शीतलदवनी बांसडीह रोड, सुनील राजभर निवासी चौरी गड़वार, आकाश राजभर निवासी लखनापार, देवबाबू कुमार निवासी बंसतपुर, अविनाश राजभर निवासी चांदपुर मधुबन, सतीराम निवासी शिवरामपुर, पंकज राजभर निवासी नारायनपुर बांसडीह, विजय शंकर निवासी लखनापार, रमेश राजभर निवासी लीलकर मठिया, विक्रांत राजभर निवासी खेजुरी, धनंजय कुमार निवासी रतसड़ कला गड़वार, विशाल राजभर निवासी महुआर कोपागंज, सोनू भारद्वाज निवासी हरिपुर लाला का छपरा, बंटी राजभर निवासी हरिपुर लाला के छपरा सुखपुरा सहित 104 पर मुकदमा दर्ज किया। दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
समर्थकों में किशोर भी शामिल
आदित्य राजभर के साथ 12 से ज्यादा किशोर भी एसपी कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस ने किशोरों व पीड़िता के परिजनों को समझा बुझाकर छोड़ दिया। कोतवाली में आदित्य सहित 44 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना पर कई लोग कोतवाली परिसर के बाहर खड़े रहे। इसमें किशोर भी शामिल रहे। इसमें अधिकतर युवा आदित्य के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर दोस्त हैं। उसके एक इशारे पर कहीं भी जाने को तैयार रहते हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सरासर गलत बताया।