फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Upload selfies, photos and videos, get rewards

सेल्फी, फोटो और वीडियो करें अपलोड, पाएं पुरस्कार

Mon, 05 Jul 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Upload selfies, photos and videos, get rewards
बलिया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विबाग की ओर से एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विभागों को लक्ष्य निर्दारित करने के साथ ही सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की जा रही है। पौधरोपण के प्रति लोगों की रुचि और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजन की जाएगी। इसमें विभाग की ओर से बनाए गए एप पर ए से सात जुलाई तक पौधरोपण करते हुए सेल्फी, फोटो एवं वीडियो अपलोड करनी होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वृक्षारोपण जन आंदोलन 2021 नाम से एक एप बनाया गया है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर कोई भी अपना पौधारोपण का वीडियो, फोटो एवं सेल्फी अपलोड कर सकता है। विभाग की ओर से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें एप पर एक से सात जुलाई तक अपलोड की गई सर्वश्रेष्ठ फोटो, वीडियो एवं सेल्फी का चयन किया जाएगा। चयनित व्यक्ति को वन महोत्सव के बाद लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा। डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि कि लोग इस मौके का फायदा उठाएं और पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखें।
विज्ञापन

कुंवर सिंह महाविद्यालय में पौधरोपण संपन्न
बलिया। शहर के कुंवर सिंह पीजी कालेज में ऽपौधरोपण अभियान 30 करोड़ पौधे जनांदोलन 2021ऽ के अंतर्गत सोमवार को प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं सह नोडल अधिकारी रामावतार उपाध्याय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। पौधों को लगाते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक सहभागिता प्रस्तुत की गई। कहा कि आज वैश्विक महामारी में सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति की सुरक्षा है। इसके निमित्त पौध रोपण को जोड़कर सहज ही आत्मसात किया जा सकता है। डॉ. फूलबदन सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, डॉ. संजय, डॉ. अजय बिहारी पाठक, डॉ. सच्चिदानंद, श्री आशीष कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. राजेन्द्र पटेल, डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed