फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Upendra has movable assets of 2.41 crores and wife has immovable assets of 2.39 crores

उपेंद्र के पास 2.41 करोड़ की चल तो पत्नी के पास 2.39 करोड़ की अचल संपत्ति

Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Upendra has movable assets of 2.41 crores and wife has immovable assets of 2.39 crores
बलिया। चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है। दोनों ही करोड़पति है। पत्नी के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा का लोन है तो उपेंद्र तिवारी भी लगभग 93 लाख के कर्जदार हैं। उपेंद्र तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। किसी में भी दोष सिद्ध नहीं है। पत्नी के नाम पर एक पिस्टल भी है। वाहनों की बात करें तो उपेंद्र तिवारी के पास मात्र एक क्वालिस है। इसकी घोषणा विधानसभा चुनाव में शपथ पत्र के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के पास कुल 2.41 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके उनके पास नगद 57 हजार से ज्यादा रुपये हैं। बचत खातों में 9.81 लाख हैं। डाकघर आदि में 12 लाख से ज्यादा है। दो करोड़ से ज्यादा उन्हें ने किसी को या किसी कंपनी को ऋण दिया है। लगभग 59 हजार की एक क्वालिस कार है। लगभग नौ लाख का 200 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 56.47 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 1.10 लाख की पिस्टल, 17.80 लाख का सोना और 30 हजार की चांदी है। 20 लाख के आसपास उन्होंने किसी को ऋण दिया है। डाकघर और बीमा पालिसी आदि चार लाख की है। 61 हजार के आसपास नगद और 12 लाख से आसपास खातों में जमा हैं। दो पुत्रियों के नाम से लगभग 7.50-7.50 लाख का बीमा आदि है। शिक्षा के मामले में उपेंद्र तिवारी एमए, एलएलबी हैं। उपेंद्र के पास 43.91 लाख की अचल संपत्ति हैं। वहीं, पत्नी के पास 2.39 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। इसमें लगभग दो करोड़ की संपत्ति स्वअर्जित हैं। रिर्टन के लिए उपेंद्र ने 10 लाख वार्षिक आय और पत्नी की चार लाख दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed