फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP first covid care software made in Ballia district

यूपी: बलिया में बना प्रदेश का पहला कोविड केयर सॉफ्टवेयर, चेन्नई की माइक्रोसॉफ्टी टीम किया तैयार

Fri, 08 Oct 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP first covid care software made in Ballia district
coronavirus demo - फोटो : PTI

विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना की तीसरी लहर संभावना जता चुका है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इससे लड़ने का आधुनिक इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने माइक्रोसॉफ्ट (चेन्नई) कंपनी से अनुबंध कर एक्सपर्ट की मदद से बलिया कोविड केयर नामक वेब सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसके लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग एक दर्जन सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन


मानव संसाधन प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. जिआउल हुदा ने बताया कि सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। माइक्रोसॉफ्ट चेन्नई की टीम ने काम पूरा कर लिया है। यह प्रदेश का पहला सॉफ्टवेयर है, जिसके जरिए प्रशासन को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाएं व कोविड सुरक्षा किट के स्टॉक व मांग पर नजर रखने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर पर हर संक्रमित मरीज की पूरी मेडिकल रिपोर्ट अपलोड होगी, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से इलाज में पूरी सुविधा दी जा सके। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा सके। उन्होंने बताया कि केरल राज्य में दूसरी लहर के दौरान इसी सॉफ्टवेयर के जरिए कोरोना से लड़ने में सफलता मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि जिले में इसे तैयार करने के लिए केरल के डॉक्टरों का भी सुझाव लिया गया है। इस बाबत प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी और सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि बलिया कोविड केयर सॉफ्टवेयर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नेटवर्क से जोड़ेगी। इसमें बेड के साथ ही ऑक्सीजन, वेंटिलेटर से लेकर अन्य सारी जानकारी अपलोड रहेगी। इससे टीम को निर्णय लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed