शिवपाल यादव बोले: भाजपा को रोकने के लिए करेंगे त्याग, सपा से गठबंधन हमारी प्राथमिकता
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव रथ यात्रा लेकर बलिया पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सुप्रीमो एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर शनिवार को बलिया पहुंचे। सहतवार और फेफना के कपुरी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को अपने निशाने पर रखा। कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता तंग हो चुकी है। यहां सत्ता परिवर्तन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह बड़ा त्याग करने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए बातचीत चल रही है। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान हैं। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकार से जुड़े कुछ उद्योग घराने ही पनप रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का श्रेय भाजपा ले रही है, लेकिन पहले की सरकार में ही इसके लिए 60 फीसद जमीन ले ली गई थी। कोरोना में जहां बेड और ऑक्सीजन नहीं था, अब डेंगू से भी सरकार लड़ नहीं पा रही है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा स्थगित करने की भी घोषणा की। कहा कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से दिसंबर तक रथयात्रा को स्थगित करने फैसला किया है।
पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि प्रसपा प्रमुख के पास ही सत्ता की चाभी है। सतीश चौधरी ने शिवपाल सिंह यादव को साफा बांधकर तलवार भेंट किया। नागा चौधरी के पिता स्व. कमला चौधरी की पुण्यतिथि पर 35 लोगों को अंगवस्त्र शिवपाल यादव ने दिया। शिवपाल यादव को बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने उनके वजन के बराबर सिक्के से तौला।
पढ़ेंः अमित शाह बोले- हिंदी को लचीला बनाने की जरूरत, सावरकर नहीं होते तो हम अंग्रेजी ही बोल रहे होते
प्रसपा मुखिया ने घोषणाओं की लगाई झड़ी
आजमगढ़ पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल
सामाजिक परिवर्तन यात्रा पर निकले शिवपाल यादव शनिवार की शाम आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गए। जिले में प्रसपा मुखिया के पहुंचते ही जगह-जगह समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वो रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित दामोदर कुंज में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को अतरौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शिवपाल यादव के सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के जिले की सीमा में पहुंचते ही सठियांव बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा सत्ता परिवर्तन व देश प्रदेश में भाईचारे की नीति पर चलने का संदेश देती है।
महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न से जनता अब उब चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करेगी और प्रदेश में बदलाव होगा। प्रसपा प्रदेश की अगली सरकार में अहम भूमिका में होगी।