फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman swindled out of 18,000 on the pretext of exchanging notes at the bank.

Ballia News: बैंक में नोट बदलने के बहाने महिला से 18 हजार की ठगी

Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of 18,000 on the pretext of exchanging notes at the bank.
बैरिया। थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव निवासी महिला से बैंक से रुपये निकालने के बाद नोट बदलने के बहाने 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाण्डेयपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी सुरेंद्र नाथ राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को करीब 10:30 बजे वह इंडियन बैंक से 25 हजार रुपये निकालने के बाद बैंक परिसर में ही रुपये गिन रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और नोट बदलने की बात कहकर उनके हाथ से 25 हजार रुपये की गड्डी ले ली। इसके बदले उसने महिला को नोटों की दूसरी गड्डी थमा दी। उर्मिला देवी के अनुसार, जब उन्होंने गड्डी देखी तो उसमें महज सात हजार रुपये ही थे। महिला ने पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed