फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP election 2022 Big blow to Samajwadi party in Ballia MLC grandson of former PM Chandrashekhar Ravi Shankar singh pappu joined BJP

यूपी: बलिया में सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र एमएलसी रविशंकर

Wed, 17 Nov 2021 06:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 06:45 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रविशंकर सिंह पप्पू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन
UP election 2022 Big blow to Samajwadi party in Ballia MLC grandson of former PM Chandrashekhar Ravi Shankar singh pappu joined BJP
रविशंकर सिंह पप्पू - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर के सुपौत्र तथा प्रदेश के चर्चित नेता और बलिया स्थानीय निकाय से लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रविशंकर सिंह पप्पू ने बुधवार को  सपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।  इस दौरान पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वसमाज को लेकर चलने व विकासपरक सोच से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में पप्पू भैया के नाम से चर्चित और  बीटेक शिक्षा प्राप्त रविशंकर सिंह पहली बार 2004 में सजपा से दूसरी बार 2009 में बसपा से तथा तीसरी बार 2015 में सपा प्रत्याशी के रूप में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य बने। उनके भाजपा ज्वाइन करने से जनपद में उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जुलूस निकाल कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी के पैतृक गांव में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

 रविशंकर सिंह पप्पू के बुधवार को भाजपा में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं उनके पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में भी लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी व योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू भईया के आने से जिले में भाजपा ग्राफ बढ़ेगा व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। आज एक ही परिवार के दो नेताओं के दो पार्टी में होने से काफी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में पड़ जाते थे।

अब एक झंडे के नीचे आने के बाद हम कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed