फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board schools extended registration date

यूपी बोर्ड के स्कूलों में बढी पंजीकरण की तारीख

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP Board schools extended registration date
बलिया। शासन ने यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं की अग्रिम पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। पंजीकरण शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ व 11 में पढ़ रहे छात्रों के लिए अग्रिम पंजीकरण कराना अनिवार्य है। शासन ने अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या में कथित फर्जीवाड़ा रोकने के लिए किया है।
विज्ञापन

जिले में 607 हाईस्कूल व इंटर कॉलेज संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तारीख 25 अगस्त घोषित की थी। डीआईओएस रमेश कुमार सिंह के अनुसार बोर्ड ने शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए छात्र हित में पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है। बताया कि विद्यालयों को पंजीकरण से जुड़ी समस्त औपचारिकता पूरी करने के बाद छात्रों की फोटोयुक्त नामावली यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी व डीआईओएस कार्यालय को 10 अक्टूबर तक भेजनी है। प्रति छात्र पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है। विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed