{"_id":"6228e81431dba71a5416fd56","slug":"up-board-exam-2022-will-be-followed-by-written-exam-practical-exam-ballia-news-vns6424677137","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 लिखित परीक्षा के बाद होगी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 लिखित परीक्षा के बाद होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद संपन्न होगी। दरअसल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर की निर्धारित तिथि पर प्रयोगात्मक परीक्षा कोरोना संक्रमण और विधानसभा चुनाव के चलते संपन्न नहीं हो पाई। ऐसे में बोर्ड ने लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा 12 अप्रैल के बाद संपन्न होंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय का निर्देश विभाग को प्राप्त हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि पूर्व में लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक कराई गई है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न करा ली जाती थी। इस बार शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक फरवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद रहे और फिर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के चलते प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो पाई। ऐसे में अब लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों में कापियां भेज दी थीं। लेकिन उसी दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ लिया। ऐसे में शासन ने बोर्ड परीक्षा न कराने का फैसला लिया। इसके चलते कापियां बची रह गई। अब यूपी बोर्ड ने फैसला लिया है कि पुरानी कापियां जो बची हैं। उन कापियों को इस बार की बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल किया जाए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2021-22 का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें यूपी बोर्ड सत्र 2022 की परीक्षाएं मार्च के चौथे सप्ताह से शुरू होने की तिथि निर्धारित थी। अब बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही शुरू हो रही हैं। बस प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाईं। जो अब लिखित परीक्षा के बाद संपन्न होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने जिले के सभी केंद्राध्यक्षों को पत्र लिख कर तहसीलवार निर्धारित तिथि में उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने का निर्देश दिया है। केन्द्राध्यक्षों को लिखें पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तरपुस्तिकायें राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया से तहसीलवार वितरित की जाएगी। बलिया सदर तथा बैरिया तहसील के केंद्रों को 10 व 14 मार्च को, रसड़ा और बांसडीह तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को 11 व 15 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। जबकि सिकन्दरपुर तथा बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों को 12 और 16 मार्च को राजकीय इंटर कालेज बलिया से उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। डीआईओएस ने बताया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी केंद्राध्यक्षों की होगी।