फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Up and down Sarnath Express Up and down Sarnath Express

अप व डाउन सारनाथ एक्सप्रेस सात अप्रैल तक निरस्त

Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Up and down Sarnath Express Up and down Sarnath Express
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 15159 अप तथा 15160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को सात अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया है। ऐसा प्रयाग-फाफामऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के संबंध में नान इंटरलॉकिंग कार्य हेके लिए ब्लॉक करने के चलते हुआ है। जबकि शुक्रवार सुबह अप सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए सैकड़ों यात्री सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। अधिकांश लोग आरक्षण काउंटर पर अपना टिकट वापस कराने के लिए भी लाइन में लग गए। कुछ टिकट वापस करने के बाद आरक्षण काउंटर पर बैठे क्लर्क ने वापस करने के लिए पैसा नहीं है कहकर टिकट वालों को लौटाना शुरू किया। जिसको लेकर यात्रियों ने स्टेशन पर शोर-शराबा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने बुकिंग क्लर्क से बात करने के बाद ऐसे लोगों को वहां से यह कहकर हटाया कि अभी बुकिंग पर वापस करने लायक पैसा नहीं है, कुछ टिकट बिक जाते हैं, उसके बाद यह सभी टिकट वापस कर दिए जाएंगे क्योंकि ट्रेन निरस्त है। इसलिए टिकट तो हर हाल में सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट वापस होगा, अभी कैश का दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed