{"_id":"64c00c1653fd62efe10fa496","slug":"unknown-miscreants-riding-scorpio-shot-a-young-man-going-with-a-bullet-ballia-news-c-190-1-svns1007-398-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कार्पियों सवार अज्ञात बदमाशों ने बुलेट से जा रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कार्पियों सवार अज्ञात बदमाशों ने बुलेट से जा रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीह कोतवाली के कैथवली गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात स्कार्पियों सवार बदमाशों ने बुलेट सवार ज्ञानेश पांडेय (42) निवासी जगदेवपुर गड़वार को गोली मार दी। गोली पीठ से हाेते हुए पेट से निकल गई। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जवानों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ सीटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी घटना स्थल का जायजा लिया, फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इक्ठ्ठा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमे गठीत है। पुलिस ने घटना के पीछे जमीनी का विवाद बताया। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
गड़वार थाना के जगदेवपुर निवासी ज्ञानेश पाण्डेय ऊर्फ राजेश (42) बुलेट से ट्रैक्टर की किस्त जमा करने बांसडीह जा रहे थे। बेरूआरबारी चौकी से आगे कैथवली गांव पहुंचे थे कि स्कार्पियो सवार चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़े। बेसुध देख बदमाश भाग निकले। घायलावस्था में ही ज्ञानेश ने फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। उसी हालत में बेरूवारबारी पुलिस चौकी पर पहुंच जवानों को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। वहां तैनात जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
000
तीन भाईयों में छोटा है ज्ञानेश
ज्ञानेश पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटा है। दो बड़े भाई बलिया स्थित रामपुर उदयभान में रहते है। ज्ञानेश गांव में ही रहकर खेती व ट्रैक्टर चलाता है। मझले भाई रमेश पाण्डेय ने बताया कि ज्ञानेश की ससुराल बांसडीह है। पत्नी एकलौती बेटी होने के कारण उसके पिता ने दामाद के नाम पावर आफ एटर्नी कर दी है। जिसमें कुछ जमीन बेच दी थी। ससुर के भाईयों से इसको लेकर विवाद चल रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि मनबढ़ प्रवृत के होने के कारण गलत लोगों से संग साथ भी है।
विज्ञापन
000
घटना को लेकर असमंजस बरकरार
ज्ञानेश पांडेय को गोली मारने के पीछे का कारण को लेकर परिवार व पुलिस वाले भी असमंजस में है। जिला अस्पताल में घायल ज्ञानेश से गोली मारने वाले बदमाशों के बारे में पूछे जाने पर वह बरगलाते हुए दिखे। सबकुछ जानकारी होने के वावजूद पुलिस व मिडिया को नहीं बताया। कहा कि वाराणसी से इलाज कराने के बाद गोली मारने वाले के खिलाफ तहरीर दूंगा। किस्त का पैसा सुरक्षित होने की बात कही। दबे जुबा लोग घटना के पीछे पैसों की लेन देन भी बता रहे हैं। ज्ञानेश के वाराणसी के आने या शिकायत के बाद ही घटना की सही जानकारी होगी।
000
आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमे गठीत
कैथवली गोली कांड के खुलासा के लिए एसपी एस आनन्द ने एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। दो सीओ बांसडीह व सीटी को भी लगाया है। टीम में गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह व क्राइम ब्रांच शामिल है। टीमे घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे और ज्ञानेश के मोबाइला का काल रिकार्ड खंगाल रही है। परिजनों, दोस्तों व ससुलाल वालों से पुछताछ कर रही है।
000
बांसडीह कोतवाली के कैथवली गांव के समीप बुलेट सवार ज्ञानेश पांडेय को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठीत कर दी गई है। सीसी कैमरें को खंगाला जा रहा है। घटना के पीछे जमीनी विवाद आ रहा है। घायल का इलाज वाराणसी में चल हालत ठीक है।-- - दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
गड़वार थाना के जगदेवपुर निवासी ज्ञानेश पाण्डेय ऊर्फ राजेश (42) बुलेट से ट्रैक्टर की किस्त जमा करने बांसडीह जा रहे थे। बेरूआरबारी चौकी से आगे कैथवली गांव पहुंचे थे कि स्कार्पियो सवार चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़े। बेसुध देख बदमाश भाग निकले। घायलावस्था में ही ज्ञानेश ने फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। उसी हालत में बेरूवारबारी पुलिस चौकी पर पहुंच जवानों को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। वहां तैनात जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
000
तीन भाईयों में छोटा है ज्ञानेश
ज्ञानेश पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटा है। दो बड़े भाई बलिया स्थित रामपुर उदयभान में रहते है। ज्ञानेश गांव में ही रहकर खेती व ट्रैक्टर चलाता है। मझले भाई रमेश पाण्डेय ने बताया कि ज्ञानेश की ससुराल बांसडीह है। पत्नी एकलौती बेटी होने के कारण उसके पिता ने दामाद के नाम पावर आफ एटर्नी कर दी है। जिसमें कुछ जमीन बेच दी थी। ससुर के भाईयों से इसको लेकर विवाद चल रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि मनबढ़ प्रवृत के होने के कारण गलत लोगों से संग साथ भी है।
विज्ञापन
000
घटना को लेकर असमंजस बरकरार
ज्ञानेश पांडेय को गोली मारने के पीछे का कारण को लेकर परिवार व पुलिस वाले भी असमंजस में है। जिला अस्पताल में घायल ज्ञानेश से गोली मारने वाले बदमाशों के बारे में पूछे जाने पर वह बरगलाते हुए दिखे। सबकुछ जानकारी होने के वावजूद पुलिस व मिडिया को नहीं बताया। कहा कि वाराणसी से इलाज कराने के बाद गोली मारने वाले के खिलाफ तहरीर दूंगा। किस्त का पैसा सुरक्षित होने की बात कही। दबे जुबा लोग घटना के पीछे पैसों की लेन देन भी बता रहे हैं। ज्ञानेश के वाराणसी के आने या शिकायत के बाद ही घटना की सही जानकारी होगी।
000
आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमे गठीत
कैथवली गोली कांड के खुलासा के लिए एसपी एस आनन्द ने एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। दो सीओ बांसडीह व सीटी को भी लगाया है। टीम में गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह व क्राइम ब्रांच शामिल है। टीमे घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे और ज्ञानेश के मोबाइला का काल रिकार्ड खंगाल रही है। परिजनों, दोस्तों व ससुलाल वालों से पुछताछ कर रही है।
000
बांसडीह कोतवाली के कैथवली गांव के समीप बुलेट सवार ज्ञानेश पांडेय को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठीत कर दी गई है। सीसी कैमरें को खंगाला जा रहा है। घटना के पीछे जमीनी विवाद आ रहा है। घायल का इलाज वाराणसी में चल हालत ठीक है।