फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unknown body could not be identified even after eight weeks

आठ सप्ताह बाद भी अज्ञात शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Unknown body could not be identified even after eight weeks
नगरा। क्षेत्र के देवरिया गांव में नहर के किनारे अरहर के खेत में सिर कूच कर हत्या कर फेंके अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त आठ सप्ताह बाद भी पुलिस नहीं कर पाई है। शव की शिनाख्त और घटना का खुलासा न होने से क्षेत्रिय लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित नहर के किनारे अरहर के खेत में 23 मार्च 2021 की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। शव का सिर ईंट से कूंचा गया था। मौके पर डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम भी छानबीन की। डॉग स्क्वाएड घटना स्थल से नहर के रास्ते पर कुछ दूर जाकर रुक गया था। शव के पास ईंट, रस्सी, पानी का बोतल व गिलास भी पुलिस को मिला था। घटना के आठ सप्ताह बाद भी हत्या का खुलासा तो दूर उसके शव की भी पुलिस शिनाख्त नहीं करा सकी है। पुलिस ने इस घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इससे क्षेत्रिय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच पड़ताल जारी है, चुनाव में व्यस्तता के कारण जांच में विलंब हुआ, अब जल्द ही शव का पहचान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed