{"_id":"67bcc4db9e710c6639066577","slug":"uncontrolled-car-collides-with-tree-woman-dead-two-seriously-injured-ballia-news-c-190-1-bal1001-134287-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के घुरी बाबा टोला गांव के समीप सोमवार की दोपहर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी को सीएचसी केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां से तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुनील जायसवाल (50) सोमवार की सुबह अपनी मां शांति देवी (70), भतीजा अंकित (22) के साथ बलिया मां का इलाज कराने के लिए गए थे। इलाज करा कर बलिया से अपनी कार से वापस आ रहे थे। अभी वह घुरी बाबा टोला के समीप पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखे उसमें बैठे लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को कार से जैसे तैसे बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में शांति देवी (70) की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।