फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uddhav got Kangana's house demolished in the pride of power

उद्धव ने सत्ता के दंभ में कंगना का घर गिरवाया: सुरेंद्र सिंह

Thu, 10 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Uddhav got Kangana's house demolished in the pride of power
बैरिया। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत का घर गिराए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति सत्ता के लिए पिता बाला साहब ठाकरे की जीवनभर की पूंजी के रूप में संजोए हिंदुत्व को मार सकता है, वह कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कंगना रनौत के साथ की गई कार्रवाई को नारी का अपमान करार देते हुए कहा कि उद्धव ने आज सत्ता के दंभ में कंगना का घर गिरवाया है, कल जनता उसे गिरा देगी। सोनिया गांधी का पैर छूकर सत्ता पर काबिज होने वाले व्यक्ति से इसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद भी की जा सकती है। मुंबई में अवैध निर्माण के चार लाख मामले बीएमसी के पास वर्षों से लंबित हैं। कंगना का घर इस लिए गिराया गया, क्योंकि उसने शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत व उद्धव सरकार के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत हत्या प्रकरण में मूवी माफियाओं के साथ मिली भगत का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार उद्धव ठाकरे की सरकार की निंदा करते हुए भारत सरकार से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed