फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths died in two road accidents

Ballia News: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Mon, 23 Mar 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in two road accidents
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार सोनू चौहान एवं सुनील चौहान की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप बाइक सवार नरनी गांव निवासी सोनू चौहान व नवापुरा पाही निवासी विश्राम चौहान एक ही बाइक से रसड़ा से घर से जा रहे थे। सामने से आ रहा वाहन बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने सोनू चौहान को मृत घोषित कर दिया जबकि विश्राम चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोटवारी मार्ग स्थित मिरनगंज गांव के समीप हुई। बाइक सवार रूपलेपुर (नारायनपुर) निवासी सुनील चौहान कोटवारी से बाइक से घर आ रहे थे। किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में सुनील चौहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed