फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths arrested for pelting stones at the team that arrived to remove encroachment

Ballia News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पत्थरबाजी में दो युवक गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for pelting stones at the team that arrived to remove encroachment
गड़वार। गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के भागीपुर तकिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने सुनील यादव व मनीष यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


भागीपुर तकिया गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वहां तक जाने वाला रास्ता अतिक्रमण के कारण बंद हो गया था। टंकी निर्माण करा रहे ठेकेदार ने प्रशासन से रास्ता खाली कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम बीते 24 जनवरी को नापी कर अतिक्रमण की भूमि चिह्नित की गई थी। अतिक्रमणकारियों ने घर के अंदर सामान होने की बात कहकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। प्रशासन की तरफ से समय दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम रसड़ा रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी मशीन पर पत्थर चलाने व हंगामा करने पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी हंगामा करने पर दो युवकों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed