फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two-year-old child died after hit by Bolero in ballia

दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो साल की मासूम की मौत, नाराज भीड़ ने चालक को पीटकर बनाया बंधक

Fri, 12 Dec 2025 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Dec 2025 04:27 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूली बच्चों को लेने जा रही बोलेरो की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बोलेरो चालक की पिटाई कर दी और रस्सी से बांध दिया।

विज्ञापन
two-year-old child died after hit by Bolero in ballia
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाले पर शुक्रवार की सुबह स्कूल के बच्चों को लेने के लिए जा रही बोलेरो की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बुधिया की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने चालक विनोद यादव की पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर एसएचओ रेवती राजेश बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दलपतपुर निवासी विनोद यादव रानीगंज स्थित एक निजी स्कूल में अपनी बोलेरो चलाते हैं। सुबह में बच्चों को लेने नारायणागढ की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान नारायणागढ़ ढ़ाले पर कोहरे के बीच अचानक सड़क पार कर रही दो वर्षीय बुधिया बोलेरो के चपेट में आकर घायल हो गई। 
विज्ञापन


मौके से आनन- फानन परिजनों ने इलाज के लिए बच्ची को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक विनोद को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत से पिता आल्हा व मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आल्हा की दो संतान एक चार वर्ष का बेटा अमित व दो वर्ष की बेटी बुधिया थी। ग्रामीणों ने बताया कि कोहरे के बाद भी विनोद तेज रफ्तार में गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बच्ची चपेट में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed