फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two roads will be improved with Rs 32 crore, demand has been there for years.

Ballia News: 32 करोड़ से संवरेगीं दो सड़कें, वर्षों से हो रही मांग

Sun, 15 Feb 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be improved with Rs 32 crore, demand has been there for years.
बलिया। राज्य सड़क निधि से जनपद की दो सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें बेल्थरारोड तहसील के पशुहरी से तिरनई होते हुए तेलमा तक लगभग साढ़े आठ किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। इसपर 19.20 करोड़ खर्च होंगे। पहली किस्त दो करोड़ रुपये जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, बांसडीह तहसील में स्टेट हाईवे 1बी से बलेउर, बिजलीपुर, प्राथमिक पाठशाला खरौली होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प 13.60 करोड़ की लागत से होगा। इसका निर्माण को शुरू करने के लिए 1.32 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। बनाने के बाद पांच साल तक मार्ग का अनुरक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पशुहारी बेल्थरारोड कृषि मंडी मार्ग से जुड़ा पशुहारी, तेलमा, जमालुद्दीनपुर तक राजपुर, तिरनई खिजिरपुर चट्टी होकर जाने वाले आठ किमी लंबी सड़क मार्ग जगह-जगह टूटकर जर्जर हो गई है। इससे इन गांवों के अलावा शम्सुदीन्नपुर, राजपुर खंदवा, पलिया, रामपुर चंदेला, पड़ासरा, नदौली, ताजपुर गांव के कई हजार राहगीरों का आवागमन है। मार्ग में पत्थर की गिट्टियां उभार बनकर बाहर निकल आई है। राहगीर गिरकर आए दिन चोटिल होते रहते है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2007 में बसपा सरकार के कार्यकाल में निर्माण हुआ था। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीनता के चलते इस मार्ग की दशा बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर-हुसैनाबाद मार्ग की सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हुसैनाबाद से बिजलीपुर, बेऊर, खरौली, होते हुए सहतवार तक की दूरी सामान्य स्थिति में मात्र पांच मिनट में तय की जा सकती है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण अब यही सफर लगभग 45 मिनट में पूरा हो रहा है।

बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर 20 वर्ष पहले मरम्मत का कार्य बसपा सरकार के कार्यकाल में विधायक शिवशंकर चौहान कराया था। उसके बाद से मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed