{"_id":"624dd0eb279af16d4b5d44c7","slug":"two-people-died-in-road-accidents-ballia-news-vns6469729127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
विज्ञापन
बलिया। बुधवार को नगरा थाना क्षेत्र के घोसी रोड चचया पशुरामपुर चटृी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हलघरपुर बैलोझा निवासी ऋषिकेश चौहान (30) की मौत हो गई। उधर बांसडीह में भी सड़क हादसे में हरेराम वर्मा की मौत हो गई।
ऋषिकेश बाइक से नगरा बाजार से लौट रहा था। जैसे ही वह घोसी रोड चचया पशुरामपुर चटृी के समीप पहुंचा कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायलहो गया। आसपास के लोगों ने उसे नगरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बांसडीह थाना क्षे़त्र के आदर गांव निवासी हरेराम वर्मा (55) की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र हरीशंकर कुमार वर्मा ने बताया कि वे घर से साइकिल से बांसडीह बाजार के लिए निकले थे, जिनका मनियर रोड सुनील सिंह के हाता के सामने एक किसी वाहन ने टक्कर मार दी।