फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two parties clashed front of revenue team in ballia sticks bricks and stones used heavily many people injured

UP Crime: राजस्व टीम के सामने ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 19 Jul 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के मिल्की मोहल्ला में जमीन पैमाइश के दौरान मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। तब तक कई लोग घायल हो चुके थे जिन्हें निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Two parties clashed front of revenue team in ballia sticks bricks and stones used heavily many people injured
मारपीट के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरपुर नगर पंचायत के मिल्की मोहल्ला में शुक्रवार को जल निकासी और सड़क के लिए राजस्व टीम जैसे ही पैमाइश के लिए पहुंची तब तक दो पक्ष के लोग आपस में जमीन को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद में छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने 20 जून को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि मौजा चकमुबारक, तरसड़ा (गरबोड़ा) में टाउन एरिया का पानी वर्षों से गिरता है, जो जल संचय एवं पानी निकास के लिए एकमात्र गड़ही है। उसी के भूभाग में टाउन एरिया का रास्ता है। इसका सीमांकन कराकर नगर पंचायत के भूखंड से नाली निकास एवं रास्ते के लिए पैमाइश कराने को आवेदन किया था। 
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने 24 जून को राजस्व टीम गठित की थी। राजस्व टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। अभी स्थलीय व अभिलेखीय निरीक्षण कर रही थी तभी एक पक्ष के साबिर खान के परिजन आफताब अंसारी के दरवाजे पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब अंसारी के परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें आफताब अहमद (70), गुलाम रसूल (40), मो. शरीफ (31), फैयाज अहमद (45), सलाउद्दीन (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया।

भाग निकले आरोपी
चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। सभी आरोपी वहां से भाग गए थे। पीड़ित पक्ष के अफताब अहमद ने सगीर अहमद, सद्दाम अहमद, सलीम, सकुरुद्दीन, नसरूद्दीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 

इस संबंध में उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ईओ ने नगर में जल निकासी व सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके लिए राजस्व टीम गठित की गई थी। राजस्व टीम मौके पर जाकर पैमाइश करने ही वाली थी तभी दो पक्षों ने मारपीट कर ली। 

इसके बाद राजस्व टीम मौके से वापस आ गई। मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed