फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two more dengue patients found, so far 45 patients

डेंगू के दो और मरीज मिले, अब तक 45 मरीज

Thu, 23 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found, so far 45 patients
बलिया। जनपद में डेंगू बुखार तेजी से पांव पसारने लगा है। बृहस्पतिवार को भी डेंगू दो नए मरीज मिले। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 45 हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू के कुल 45 मरीज मिले हैं। इसके अलावा जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण एक मरीज को संदिग्ध बताया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के आवास पर पहुंचकर डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जिन गांवों और मोहल्लों में डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन

------
सुरक्षा ही बचाव, ऐसे बचें
डेंगू के मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। यदि आप आपने घर में साफ पानी जमा होने से रोक लेते हैं तो इनके प्रकोप को रोका जा सकता है। इसके लिए अलावा आप मच्छरदानी का उपयोग करें। यदि आपके घर में किसी को तेज बुखार है तो उसे तुरत डेंगू की जांच के लिए ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एडीज मच्छर से फैलती बीमारी
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। जब ये मच्छर हमारे शरीर में काटते हैं तो शरीर में वायरस फैल जाता है। ये वायरस प्लेटलेट्स के निर्माण प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। सामान्यत: हमारे शरीर में एक बार प्लेटलेट्स का निर्माण होने के बाद 5-10 दिन तक रहता है, जब इनकी संख्या घटने लगती है तब शरीर कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed