फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic system in Chandauli crippled by the passage of two large trailers 18 km long traffic jam

बलिया: दो बड़े ट्रेलरों के गुजरने से चरमराई यातायात व्यवस्था, 18 किमी लंबा जाम

Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
सार

नरहीं के भरौली गोलंबर पर मंगलवार की भोर दो भारी मशीनरी लदे ट्रेलरों के गुजरने से भीषण जाम लग गया। गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक करीब 18 किलोमीटर और एनएच-922 पर धरहरा तक करीब 15 किलोमीटर वाहनों की कतार लगी रही। स्कूल वाहन और यात्री जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
Traffic system in Chandauli crippled by the passage of two large trailers 18 km long traffic jam
सोहांव विकास खंड के भरौली गोलंबर पर लगा वाहनों का जाम।संवाद

विस्तार

नरहीं के भरौली गोलंबर पर मंगलवार की भोर दो बड़े ट्रेलरों के गुजरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भारी मशीनरी लदे ट्रेलरों की धीमी रफ्तार के कारण गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक करीब 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं, बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर धरहरा तक करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब चार घंटे तक वाहन जाम में रेंगते रहे।
विज्ञापन


जाम में स्कूल की गाड़ियां भी फंसी रहीं। कई यात्रियों की बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें छूट गईं। वहीं, स्कूली बच्चे भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके। जाम के कारण दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

भोर में गोलंबर से गुजरे दो ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की भोर बक्सर की ओर से गाजीपुर जा रहे दो बड़े ट्रेलर भरौली गोलंबर से गुजरे। दोनों ट्रेलरों पर भारी मशीनरी लदी थी। वजन अधिक होने के कारण ट्रेलर धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। इससे गोलंबर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
देखते ही देखते गाजीपुर और बक्सर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम बढ़ने के साथ ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे।

सुबह आठ बजे तक लगा रहा जाम
भरौली गांव निवासी राधाकृष्ण प्रजापति ने बताया कि रात करीब तीन बजे से गोलंबर पर भीषण जाम लग गया था। सुबह करीब आठ बजे तक स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि दो बड़े ट्रेलरों के गुजरने के कारण भोर में भरौली गोलंबर पर जाम लगा था। बाद में यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। गोलंबर पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed