{"_id":"63fe321abd387c512a014de4","slug":"two-lane-road-and-bridge-will-be-built-on-mahuli-river-ballia-news-c-20-1-83382-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महुली नदी पर बनेगी दो लेन की सड़क और पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महुली नदी पर बनेगी दो लेन की सड़क और पुल
Tue, 28 Feb 2023 10:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। महुली में गंगा नदी पर दो लेन का सड़क और पुल बनेगा। सोनबरसा एनएच-31 से भोजपुर के सरैया तक केंद्र सरकार द्वारा दो लेन की सड़क बनवाई जाएगी। इसकी मंजूरी भूतल परिवहन मंत्री बलिया से लौटने के बाद दी। उक्त जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि देर शाम इस संदर्भ में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पत्र मुझे प्राप्त हुआ है। उनके कार्यालय की वेबसाइट पर भी यह पत्र अपलोड कर दिया गया है।
इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के सोनबरसा से दलन छपरा होते हुए सरैया तक दो लेन की सड़क और गंगा में महुली घाट पर पुल बनाने की मंजूरी दी गई है। सांसद मंगलवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सड़क व पुल बन जाने से बैरिया से आरा-40 मिनट में पहुंचा जा सकता है। वहीं, माल ढुलाई के लिए बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा के लिए यह सबसे संक्षिप्त मार्ग हो जाएगा। इस बाबत उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका डीपीआर बनाकर धन की मंजूरी भूतल परिवहन मंत्रालय देगा।
सांसद ने स्पष्ट किया कि बलिया आरा नई रेल लाइन का डीपीआर लगभग फाइनल हो गया है। इसमें आधा दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशन बनेंगे। इस रेल लाइन की लंबाई 65 किलोमीटर होगी। इसके शिलान्यास का कार्यक्रम नए वित्तीय वर्ष में रखा जाएगा। सांसद ने एक बार फिर कहा कि मेरा प्रयास है, कि बलिया का समग्र विकास हो, और इसके लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने जल परिवहन व रेलवे के आधुनिकीकरण के क्रम में जनपद के स्टेशनों के सुंदरीकरण व रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे भी इस जिले को कई नई सौगात नए वित्तीय वर्ष में देगा।