{"_id":"6a1c965ac76a675659063d48","slug":"two-lakh-population-is-in-danger-of-losing-contact-ballia-news-c-190-1-bal1001-165257-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो लाख की आबादी को संपर्क टूटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो लाख की आबादी को संपर्क टूटने का खतरा
विज्ञापन
शिवन टोला के समीप निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनवाने की मांग पर धरना देते ग्
बैरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को क्षेत्र के विकास का नया अध्याय माना जा रहा है। लेकिन बैरिया क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों की दो लाख की आबादी के लिए यह परियोजना नई मुश्किलें भी खड़ी करती नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के चलते क्षेत्र की कई प्रमुख संपर्क सड़कें बंद हो जाएंगी। जिससे लगभग दो लाख की आबादी का आवागमन प्रभावित होगा। ग्रामीणों के अनुसार टोला शिवन राय-ठेकहा मार्ग, टोला शिवन राय-बकुल्हा मार्ग, टोला शिवन राय-नेका राय-इब्राहिमाबाद मार्ग, कर्णछपरा-एनएच 31 मार्ग, धतुरी टोला-बलराम सिंह डेरा मार्ग, मठ योगेंद्र गिरी-सोनकी भाट मार्ग, रानीगंज-मठ योगेंद्र गिरी मार्ग तथा टेंगरही-चकिया-कान्ही मार्ग सहित 12 से अधिक सड़कें एक्सप्रेस-वे निर्माण के कारण बाधित होने की स्थिति में हैं। आरोप है कि इन स्थानों पर न तो पर्याप्त अंडरपास की व्यवस्था की गई है और न ही सर्विस रोड की कोई योजना बनाई गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन मार्गों का संपर्क टूट गया तो लोगों के लिए तहसील, जिला मुख्यालय, बाजार, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। क्षेत्र में कुल 12 स्थान ऐसे बताए जा रहे हैं जहां संपर्क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं। इनमें टेंगरही, भोजपुर, सोनबरसा, सोनबरसा ताल और नवका गांव में अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अन्य कई स्थानों पर अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
टोला शिवन राय में धरना, निर्माण कार्य रोका
टोला शिवन राय-नेका राय मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई दिनों से धरना दे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पहले अंडरपास के लिए जगह छोड़ी गई थी, वहां अचानक मिट्टी भरकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया गया। इससे नाराज ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोक दिया। बाद में मशीनों से मिट्टी हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। इब्राहिमाबाद ग्राम पंचायत के 6 गांवों के लोग लगातार धरना दे रहे हैं। शुभनथही क्षेत्र में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य रोक दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रभावित गांवों के लिए अंडरपास या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
नक्शे पर उठे सवाल
पूर्व प्रधान विनोद सिंह, भाजपा नेता निर्भय सिंह गहलौत, सुनील सिंह पप्पू, धनंजय सिंह और विजय बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना का नक्शा स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है। उनका कहना है कि पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक भोला पांडेय और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से वर्षों में विकसित सड़क नेटवर्क अब निष्प्रयोज्य होने की कगार पर पहुंच गया है।
-- -- -- -- -
डीएम ने वार्ता के लिए बुलाया
अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ग्रामीण प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया है। पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण बलिया पहुंचकर अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
स्वीकृत नक्शे और प्रोजेक्ट के अनुसार हो रहा कार्य
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लाइजनिंग अधिकारी राकेश राय ने बताया कि परियोजना का निर्माण एनएचएआई से प्राप्त स्वीकृत नक्शे और प्रोजेक्ट के अनुसार किया जा रहा है। जहां-जहां ग्रामीणों की ओर से निर्माण कार्य रोका गया है, उसकी रिपोर्ट तैयार कर एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को भेज दी गई है। आगे जो भी निर्णय एनएचएआई स्तर से लिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।