फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two JEs suspended in ballia negligent changing the transformer MD Varanasi took action

Ballia News: दो जेई निलंबित, ट्रांसफार्मर बदलने में की थी लापरवाही, एमडी ने लिया एक्शन; व्यवस्थाओं का जाना हाल

Sat, 03 Aug 2024 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 08:27 PM IST
सार

Ballia News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार बलिया दौरे पर रहे। उन्होंने बिजली व्यवस्थाओं का हाल भी जाना। वहीं, जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने में लापरवाही बरतने पर दो जेई को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Two JEs suspended in ballia negligent changing the transformer MD Varanasi took action
पूर्वांचल वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार ने शनिवार को जिले के बिजली व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की शिखायत के बाद भी जले ट्रांसफार्मर समय से न बदलने में लापरवाही मिलने पर दो जेई सिविल लाइन वर्कशॉप पर तैनात जेई चंदन कुमार व बेल्थरारोड के जेई हरि प्रताप प्रजापति को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


एमडी ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय, वर्कशाप जायजा लिया। ट्रांसफार्मर निर्माण की गुणवत्ता परखी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एक्सईएन व सभी एसडीओ व जेई के साथ बैठक की। सभी को शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल पर बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन




फॉल्ट होने पर कटौती के समय में मरम्मत का निर्देश दिया। निर्धारित शेड्यूल से कम आपूर्ति या लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एमडी ने बकाया बिजली वसूली बढ़ाने को निर्देशित किया। इस दौरान स्टोर परिसर, सिविल लाइन उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन वर्कशाप का निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद उपभोक्ता की समस्या सुनीं। जले ट्रांसफार्मर को बदलने में घोर लापरवाही व डायरी मेंटेन न होने पर लापरवाह जेई चंदन कुमार को निलंबित कर दिया।


निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ चीफ राघवेंद्र कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता अभिषेक कुमार, तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, द्वितीय खंड अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed