{"_id":"5fa4330c8ebc3e9beb594825","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-td-college-for-admission-ballia-news-vns556716218","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश को लेकर टीडी कालेज में भिड़ा छात्रों का दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश को लेकर टीडी कालेज में भिड़ा छात्रों का दो गुट
विज्ञापन
बलिया। नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रवेश को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। हलांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और व्यवस्था पूर्वत बहाल कराई। लेकिन इस घटना के बाइ से प्राचार्य डा.दिलीप श्रीवास्तव के इस्तीफा देने की खबर दिनभर फिजां में तैरती रही। जिसे महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश सिन्हा ने देर शाम खारिज कर दिया।
इसके पूर्व बृहस्पतिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय के उपरांत छात्रों का एक गुट प्राचार्य के कक्ष में पहुंच गया और जबरन दिन के एक बजे के बाद प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में हो-हल्ला भी मचाने लगे। जबकि महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह और उनके साथियों ने इसका विरोध किया और प्राचार्य द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार ही प्रवेश करने की बात कही। जिस पर दोनों गुट आमने-सामने हो गए हालात इतने बिगड़ गए कि मारपीट की नौबत आ गई। तब तक सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। सिविललाइन चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश को लेकर एक कुछ छात्रों में असमंजस की स्थिति थी। इसी वजह से विवाद उत्पन्न हुआ था, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुट वहां से रफूचक्कर हो गए।
-----------------------------------