Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two friends found unconscious by roadside one died in Ballia

Ballia News: नए साल पर बाइक से निकले थे दो दोस्त, सड़क किनारे अचेट मिले, एक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 04:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 04:51 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में नए साल पर बुलेट बाइक से दो दोस्त घर से निकले थे। दोनों अलग- अलग जगह पर अचेत अवस्था में मिले। इनमें से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two friends found unconscious by roadside one died in Ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में नए साल पर घर से निकले दो दोस्त अचेत अवस्था में मिले। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के होश में आने का इंतजार है। बृहस्पतिवार की रात में दोनों दोस्त साथ में निकले थे। एक युवक रात में ही शराब की दुकान के पास मिला, जबकि दूसरा शुक्रवार की सुबह में मिला।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी प्रदीप तिवारी (27) दोस्त राहुल तिवारी (26) के साथ बृहस्पतिवार की देर रात बुलेट बाइक से हल्दी से अपने गांव बहुआरा जा रहा था। इस दौरान शराब की दुकान से 100 मीटर उत्तर राहुल सड़क किनारे घायलावस्था में पुलिस को मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना देते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां से  चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दुधमुंहे बच्चे की मौत: ठंड से बचाने के लिए मां ने ओढ़ाई थी रजाई, दम घुटने से गई जान; मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के घायल होने की खबर पर प्रदीप के परिजनों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर काफी खोजबीन की लेकिन प्रदीप नहीं मिला। शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे सड़क से 20 मीटर अंदर प्रदीप अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे भी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्रदीप के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। राहुल के होश में आने पर घटना के कारण का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed