फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child died in Varanasi after suffocating under quilt

UP: मां के साथ रजाई में सो रहा था 25 दिन का नवजात, दम घुटने से गई जान; इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

Fri, 02 Jan 2026 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 04:15 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। रजाई में दम घुटने से एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मत गया।

विज्ञापन
child died in Varanasi after suffocating under quilt
वाराणसी में दुधमुंहे बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर में शुक्रवार की अलसुबह 25 दिन के नवजात की रजाई में दम घुटने से मौत हो गई। बरही और मंगलगान की खुशियां मातम में बदल गईं। इकलौते बेटे की मौत से दंपती बेसुध हो गए और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित किया।

विज्ञापन


बेनीपुर निवासी राहुल कुमार और पत्नी सुधा देवी की दो साल पूर्व शादी के बाद पिछले माह पहली संतान के रूप में बेटे का जन्म हुआ। अभी बरही और मंगलगान के साथ घर में खुशियों का माहौल चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार की रात ठंड अधिक होने के कारण मां सुधा देवी नवजात के साथ रजाई ओढ़कर सो गईं। 
विज्ञापन


अलसुबह जब सुधा देवी की आंख खुली तो नवजात के शरीर में कोई हरकत नहीं होती देख घबरा गईं और शोर मचाया। पति राहुल समेत परिजन तुरंत नवजात को लेकर मोहनसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें; वॉलीबॉल खेल महाकुंभ: सिगरा स्टेडियम में देशभर से 1022 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, चार जनवरी से शुरू होगा मुकाबला


चिकित्सकों के अनुसार संभवतः रजाई में दम घुटने से नवजात की मौत हुई है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही सुधा देवी बिलख पड़ीं। पति राहुल और पत्नी सुधा बेसुध हो गए।

नवजात के पिता राहुल कुमार ने बताया कि शादी के दूसरे साल पहले संतान के रूप में बेटे का जन्म हुआ और घर में अलग ही खुशी थी, लेकिन भगवान की मर्जी कुछ अलग ही थी। हमारी खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बच्चे के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed