फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two found crocodiles of the Purauli-Dauli pucca bridge

खरीद दरौली पक्का पुल का पाया नंबर छह व सात हुआ टेढ़ा

Wed, 10 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two found crocodiles of the Purauli-Dauli pucca bridge
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले खरीद दरौली घाट पर बन रहे पक्का पुल के निर्माण कार्य के बीच में ही पुल के 6 व 7 नंबर पिलर टेढ़ा हो गया। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को निर्माणाधीन पक्के पुल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने मौके पर मौजूद कंसल्ट इंजीनियर मृत्युंजय पांडेय से खंभे टेढ़े होने के कारणों के बारे मे जानकारी ली। निरीक्षण के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार में ही इस पुल के निर्माण की नींव रखी गई थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने पिछले तीन साल के बजट में एक रुपये भी इस प्रोजेक्ट पर नहीं दिया। अगर दी है तो उसकी कापी सार्वजनिक होनी चाहिए। स्थानीय भाजपा विधायक पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहां कि भाजपा विधायक पक्के पुल के निर्माण को लेकर आम जनता के बीच ओछी राजनीति कर रहे हैं। आम जनता को बरगला कर जनता की आंखों में धूल झोकने का काम कर रहे है। कहा कि समाजवादी पार्टी लोगों की भावनाओं के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देगी। पक्के पुल निर्माण में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ अधिकारियों से बात किया जायेगा। जिससे मानकों के अनुरूप पुल का निर्माण कार्य हो सके। इस मौके पर रामजी यादव, भीष्म चौधरी, चन्द्रमा यादव, अनन्त मिश्रा, खुर्शीद आलम, त्रिलोकी यादव, जैनुद्दीन प्रधान, भीम यादव, वुड्ढ़ा यादव, तनवीर आलम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिहार की तरफ से शुरू हुए कार्य में एक से 10 तक के पिलरों का निर्मा निर्माण सेतु निगम और 11 से अन्त तक का निर्माण कार्य भंगल कंस्ट्रक्शन कंपनी (पंजाब) की ओर से कराया जा रहा है। इसमें स्रे 6 औ 7 नंबर के दो पिलर टेढ़े हुए हैं, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इन पिलरों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। -मृत्युंजय पांडेय, कंसल्ट इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed