फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two contractual workers fell for indiscipline and negligence

अनुशासनहीनता व लापरवाही में दो संविदाकर्मियों पर गिरी गाज

Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two contractual workers fell for indiscipline and negligence
बलिया। अनुशासन हीनता एवं लापरवाही के मामले में प्रबंधन निदेशक, वाराणसी विजय राज सिंह ने संविदा पर तैनात एक परिचालक तथा एक संविदाकर्मी को हटा दिया है। जिसके बाद विद्युत संविदाकर्मियों में हड़कंप मचा गया। इसकी जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत, आरके जैन ने बताया कि इसमें किसी प्रकार की अनशासन हीनता व लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बता दे कि विद्युत वितरण खंड तृतीय, बांसडीह अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर में संविदा पर तैनात लाइनमैन रामविलास यादव 22 अगस्त को संविदा पर तैनात परिचालक अरविंद कुमार से शटडाउन लेकर कार्य कर रहा था, तभी परिचालक ने बिना शटडाउन वापस किए लाइन चालू कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि लाइनमैन बाल-बाल बच गया। इस लापरवाही की शिकायत अवर अभियंता जसवंत सिंह द्वारा किया गया था। जिसमें ड्यूटी के दौरान भी नशा सेवन का जिक्र किया गया था। उधर, विद्युत वितरण खंड, चतुर्थ अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र सोनवानी पर संविदा पर तैनात लाइनमैन उधम सिंह ने उपस्थिति पंजिका पर आठ सितंबर से 19 सितंबर तक अग्रिम हस्ताक्षर बनाया था। इन दोनों कर्मियों को प्रबंधन निदेशक विजय राज सिंह ने हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed