UP News: बलिया में तीन सिपाही निलंबित, 20 हजार वसूली और अनुशासनहीनता से जुड़ा है मामला; एसपी ने लिया एक्शन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दोकटी थाना क्षेत्र के जन सेवा केंद्र संचालक को दो सिपाहियों ने बिना पूछताछ के पीटा था। आरोप है कि छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये की वसूली भी की गई। इसके साथ ही अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Crime in Ballia: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पर तैनात जवानों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को तीन जवानों को निलंबित कर दिया। इसमें बैरिया थाना पर तैनात आरक्षी मनीष गोड़ व प्रियव्रत गोड़ को जनसेवा केंद्र के संचालक की पिटाई करने व उसे छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये की अवैध वसूली करने व नगरा थाना पर तैनात मुख्य आरक्षी अजय त्रिपाठी को एक व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर निलंबित किया।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रोहित गुप्ता गांव में जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। भगवानपुर निवासी टिंकू खरवार ने मोबाइल खोजने के नाम पर दो हजार रुपया मांगा।
ऑनलाइन पैसा भेजने के नाम पर टिंकू ने जनसेवा केंद्र संचालक रोहित का नंबर दे दिया। रोहित किसी का पैसा आने पर दो रुपया सैकड़ा लेता है। मोबाइल मालिक ने पैसा भेजने के पूर्व उक्त नंबर पर फोन किया तो रोहित ने पैसा किसको देना है, उसका नाम पूछा नाम न बताने पर पैसा भेजने से मना कर दिया।
कार्रवाई से हड़कंप
इस बीच, पुलिस ने मोबाइल मालिक ने रोहित के मोबाइल पर पैसा भेजने की बात कही। जिसपर कस्बा चौकी पर तैनात दो जवान मामले की बिना जांच पड़ताल के पांच जून को रोहित को पकड़ कर पुलिस चौकी पर लाए। मोबाइल चोर का साथी बताते हुए पूछताछ के दौरान हिब्स पर लाठी व डंडे से पिटाई की।
रोहित ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए उक्त दोनों सिपाहियों पर बिना जांच के पिटाई करने व छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपया अवैध वसूली का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया को जांच का जिम्मा सौंपा। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों जवानों को निलंबित कर दिया।
बलिया। नगरा थाना पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अजय त्रिपाठी ने पूछताछ के लिए थाना कार्यालय में बैठाए गए व्यक्ति से अभद्र भाषा का प्रयोग करने व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के आरोप में एसपी ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र की जांच के लिए नीतीश चौहान को पूछताछ के लिए थाना कार्यालय में बैठाया गया था। उसी दौरान आरक्षी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इस मामले की जांच सीओ रसड़ा विनोद गुप्ता की जांच के बाद कार्रवाई की गई।