{"_id":"67acb281ec50e880f20daf67","slug":"two-communities-face-to-face-in-ballia-tension-increased-police-force-deployed-situation-under-control-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दो समुदाय आमने-सामने : बढ़ा तनाव पुलिस बल तैनात, स्थित नियंत्रण में, उपद्रवियों पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दो समुदाय आमने-सामने : बढ़ा तनाव पुलिस बल तैनात, स्थित नियंत्रण में, उपद्रवियों पर प्रशासन की नजर
Wed, 12 Feb 2025 08:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
उभांव थाना क्षेत्र में उपद्रवियों ने विवाद में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ दी जिसके बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस को सूचना मिली और दल बल के साथ पूरा प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मौके पर पुलिस की तैनाती है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
दो पक्षों में तनाव की स्थिति
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में बुधवार को बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में एक समुदाय के उपद्रवियों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और घटना की छानबीन मे जुट गई,लेकिन ग्रामीण क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर गांव में बुधवार को रविदास मंदिर पर पूजा को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक समुदाय की बकरिया वहां पहुंच गई। पूजा में जुटे ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की तो दूसरे समुदाय के उपद्रवियों को नगावार गुजरा। संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
इसे लेकर दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की मांग कर दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला के द्वारा प्रतिमा को दुरुस्त कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले की छानबीन जारी है।