फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two child died due to drowned in pit full fill of water dead body found while floating in ballia

दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे

Thu, 16 Sep 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Sep 2021 11:16 AM IST
सार

दोनों बच्चे बुधवार की शाम को कहीं खेलने गए थे। देर रात तक कोई अपने घर वापस नहीं लौटा। चिंता में परिनजों ने उनकी काफी खोजबीन की। साथ ही पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Two child died due to drowned in pit full fill of water dead body found while floating in ballia
हादसे के बाद बदहवास परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों का शव गांव के गड्ढे में गुरुवार की सुबह उतराया मिला। दोनों दोस्त बुधवार की रात से लापता था। जिन्हें दोनों के परिजन ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन


शौच के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। शवों को बाहर निकाला गया तो परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: ट्रक खड़ा कर रात में आराम कर थे चालक और खलासी, बदमाशों ने दोनों को गोली मारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खेलने गए थे बाहर, रात भर नहीं लौटे
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव के रहने वाले तेजस कुमार(14) पुत्र मनोज कुमार बरनवाल और विशाल चौहान(12) पुत्र सुरेंद्र चौहान पशुओं के अस्पताल में बुधवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त थे। देर रात तक उनकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

गड्ढे के पास पड़ी थी साइकिल और कपड़े

दोनों के लापता होने की पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने उनकी साइकिल और कपड़ा गड्ढे के किनारे देखे। थोड़ी दूर आगे गड्ढे में दोनों को शव उतराया मिला। ग्रामीणों का कहना है कि नहाने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में चले गए होंगे। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बारिश बनी आफत: जौनपुर में कई जगह गिरे कच्चे मकान, मलबे में परिवार के पांच लोग दबे, बेटी और माता-पिता की मौत, एक महिला की भी जान गई

विशाल के पिता दिल्ली में रहते हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। तेजस के परिवार की स्थिति भी ऐसी ही थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जांच-पड़ताल की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed