फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two candidates are withdrawn from

दो प्रत्याशी मैदान से हटे

Sat, 08 Oct 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 08 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two candidates are withdrawn from
एससी काॅलेज में छात्रगुटों में हुई मारपीट के बाद बैठाया गया आरोपी। एससी काॅलेज में छात्रगुटों में हुई मारपीट के बाद बैठाया गया आरोपी। एससी काॅलेज में छात्रगुटों में हुई मारपीट के बाद बैठाया गया आरोपी। एससी काॅलेज में छात्रगुटों में हुई मारपीट के बाद बैठाया गया आरोपी। एससी काॅलेज में छात्रगुटों में हुई मारपीट के बाद बैठाया गया आरोपी।
जिले के सतीशचंद्र, कुंवर सिंह और बैरिया स्थित सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का दिन था। कुंवर सिंह महाविद्यालय में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव कुमार और एससी कालेज में महामंत्री पद के निखिल पांडेय ने नाम वापस ले लिया। जबकि सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय रानीगंज में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन



कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए बीए भाग एक के अभिषेक कुमार यादव, बीए भाग दो के दीपक कुमार यादव, बीए भाग तीन के रंजीत कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए बीए भाग तीन के अभिषेक कुमार और बीए भाग तीन के मिथिलेश कुमार नाम वापसी के बाद मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी गौरव कुमार ने नाम वापस ले लिया है। वहीं महामंत्री पद के लिए एमए प्रथम सेमेस्टर के राम अखिलेश कुमार यादव, ब्रजेश कुमार यादव और बीए भाग दो के राजपाल सिंह मैदान में हैं। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए एमए प्रथम सेमेस्टर के लिए उदय नारायण और कला संकाय के लिए एमए प्रथम सेमेस्टर के अवनेंद्र कुमार सिंह तथा बीए भाग दो के यशपाल खरवार मैदान में हैं।
विज्ञापन



सतीशचंद्र महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए बीए भाग के इंद्रजीत चौबे, एमए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के नंद किशोर यादव, एमए राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर मयंक कुमार चौबे, एमए हिंदी प्रथम समेस्टर विकास कुमार दुबे, बीए भाग एक विशाल दुबे, एमएम राजनीति शास्त्र तृतीय सेमेटर सुधीर कुमार ने नामांकन किया। इसमें से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। इस तरह से अध्यक्ष पद के छह दावेदार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए बीए द्वितीय अनिल कुमार चौरसिया, बीए प्रथम अमित कुमार, एमए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर रविराज वर्मा, एमए समाजशास्त्र तृतीय समेस्टर राजू कुमार शाह, बीए प्रथम शुभम गुप्त मैदान में हैं। जबकि महामंत्री के दावेदार निखिल पांडेय के नाम वापसी के बाद बीए भाग प्रथम अभिषेक गिरि और बीए तृतीय सुरेशचंद्र यादव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए बीए तृतीय के विजेंद्र कुमार भारती, बीए द्वितीय के दुर्गेश कुमार गुप्त और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर के राघवेंद्र गुप्त, प्रशिक्षण संकाय प्रतिनिधि के लिए आशुतोष कुमार मौर्य तथा राहुल कुमार यादव और वाणिज्य संकाय के लिए मनदीप कुमार चौबे मैदान में हैं। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी के नामांकन नहीं करने से का पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed