फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two brothers clashed in love with the same girl in ballia

एक ही युवती के प्यार में भिड़े दो भाई, छोटे को मिली बेवफाई तो काट ली अपनी गर्दन 

Wed, 27 Oct 2021 11:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 11:49 PM IST
सार

छोटे भाई को अपनी प्रेमिका को बड़े भाई के साथ देखना पसंद नहीं था। युवती द्वारा बड़े भाई से इकरार के बाद छोटे भाई ने अपना आपा खो दिया और बड़े भाई से भिड़ गया। 

विज्ञापन
Two brothers clashed in love with the same girl in ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के प्यार में पड़े दो भाई सोमवार की शाम आपस में ही भिड़ गए। छोटे भाई को अपनी प्रेमिका को बड़े भाई के साथ देखना पसंद नहीं था। युवती द्वारा बड़े भाई से इकरार के बाद छोटे भाई ने अपना आपा खो दिया और बड़े भाई से भिड़ गया।  परिजनों ने दोनों के बीच झगड़ा छुड़ाकर घायल छोटे भाई का इलाज कराया।

विज्ञापन


वहीं बुधवार की सुबह वह युवक गांव के पोखरे पर गया और अपनी गर्दन को चाकू से काट लिया। उसे गर्दन काटते देख किसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे भीमपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के दो भाइयों का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं लेकिन लॉकडॉउन में घर पर ही हैं। पीड़ित के पिता के अनुसार छोटे भाई का प्रेम-पसंग लड़की से चल रहा था। उसी लड़की से बड़े भाई का भी संबंध था। ये बात छोटे को जैसे ही पता चला तो बड़े भाई से झगड़ा किया। फिर लड़की से पूछा तो लड़की ने बड़े भाई से प्यार की बात कही।  जिसके बाद छोटे भाई ने घर जाकर ब्लेड से गर्दन पर सात बार वार करके खुद को लहूलुहान कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed