फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two arrested in ballia

हरे पेड़ काट रहे दो व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, केस दर्ज

Mon, 07 Jun 2021 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
two arrested in ballia
रेवती। हरे पेड़ की कटाई में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 16 बोटा आम की लकड़ी एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने बरामद किया। वहीं एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम व एमवी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एसआई अजय यादव, विजय यादव, राम अनंत यादव क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भिसिया में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हरे पेड़ की कटाई करायी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त बागीचे में अचानक छापामारी की तथा पेड़ कटवा रहे राम निवास यादव निवासी परमानंद का डेरा (खरिका) तथा ट्रैक्टर चालक प्रहलाद पटेल निवासी कस्बा रेवती वार्ड तीन को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा 14 तथा नीचे रखे दो आम का बोटा बरामद कर लिया। पुलिस ने राम निवास से पेड़ काटने का अनुमति पत्र तथा प्रह्लाद से कागजात मांगा तो दोनों के द्वारा कागजात नहीं होने की बात कही गई। पुलिस ने फरार पेड़ विक्रेता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed